प्रो. यशवीर सिंह मनोनीत हुए श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की प्रबन्धसमिति के अध्यक्ष
हरिद्वार। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध भारत सरकार के शिक्षामन्त्रालय की आदर्श संस्कृत महाविद्यालय योजना के अन्तर्गत सञ्चालित श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की प्रबन्धसमिति के अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के मान्य कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी ने प्रो. यशवीर सिंह जी को नियुक्त किया है। प्रो. यशवीर सिंह जी मूलतः हरियाणा के निवासी हैं। वह महर्षि बाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के कुलसचिव पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
प्रो. यशवीर सिंह जी भारतीय धर्मशास्त्रों, पुराणेतिहास एवं भारतीयदर्शनों के अद्भुत विद्वान् हैं। आप वर्तमान में आप श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के धर्मशास्त्र विभाग में आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हैं। आपके निर्देशन में अनेक छात्रों ने पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त की है। आपके अनेक शोधलेख प्रतिष्ठित शोधपत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आपने महर्षि बाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर रहते हुए छात्रों एवं समाज के हितार्थ अनेक सराहनीय कार्य किये हैं। आपके अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से महाविद्यालय परिवार में अत्यन्त उत्साह है। आपके आने से महाविद्यालय संस्कृत और शोध के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा।
