श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में आयोजित हुआ छात्र-प्रतिभा सम्मान समारोह

     हरिद्वार। आज दिनाङ्क 18/11/2025 को श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु छात्र-प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया; जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं उन्हें पदक प्रदान किया गया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक महानुभावों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भावी प्रतिस्पर्धाओं हेतु उनका मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया। उत्तरक्षेत्रीय युव-महोत्सव 2025 में प्रतिभागियों द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए 02 स्वर्णपदक, 05 रजतपदक तथा 01 कांस्यपदक जीता गया है। विजेताओं के नाम क्रमशः ब्रजेश जोशी, सूरजचन्द्र भट्ट, आशीष प्रसाद, महिमा वर्मा, प्रीती पाल, एवं गौरव मिश्र हैं। वहीं उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृतनाटक प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया, इन विजेताओं में क्रमशः ज्ञानेन्द्र सिंह, शैलेष जगूड़ी, प्रियांशु नौटियाल, अजय ढौंडियाल, पंकज रुवाली, हिमांशु, दीपक न्यौपाने, नितेश नौटियाल, मयंक पाण्डे, तथा तारा जोशी का नाम अंकित है। जिनके मार्गदर्शक साहित्य विभाग के डॉ. सुमन्त कुमार सिंह एवं ज्योतिष विभाग के डॉ. श्रीकृष्ण चन्द्र शर्मा हैं।

     इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. व्रजेन्द्र कुमार सिंददेव, वरिष्ठ आचार्य डॉ. निरञ्जन मिश्र, डॉ. मञ्जू पटेल, व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. अंकुर कुमार आर्य, डॉ. प्रमेश बिजल्वाण, श्री शिवदेव आर्य, श्री आदित्यप्रकाश सुतार, श्री एम. नरेश भट्ट, श्री विवेक शुक्ला, डॉ. अंकुल कर्णवाल, श्री मनोज गिरि, श्री अतुल मैखुरी एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *