संस्कृत नाटक स्पर्धा में श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक 22/11/2025 को उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृतनाटक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ. निरञ्जन मिश्र द्वारा विरचित ” बुद्धिविलासम्” प्रकरण का अभिनय कर दर्शको को खूब झुमाया तथा प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जीत हांसिल कर महाविद्यालय पहुंचे छात्रों को अध्यापक – अध्यापिकाओं ने शुभकामनाएं दी। इन विजेताओं में क्रमशः ज्ञानेन्द्र सिंह, शैलेष जगूड़ी, प्रियांशु नौटियाल, अजय ढौडियाल, पंकज रुवाली, हिमांशु, दीपक न्यौपाने, नितेश नौटियाल, मयंक पाण्डे, तथा तारा जोशी का नाम अंकित है।
