संस्कृत शास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन है वाग्देवी की आराधना
हरिद्वार। श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आज आयोजित व्याख्यान-सत्र में बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय, वाराणसी के आचार्य, सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के पूर्व कुलपति एवं संस्कृत भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रो. गोपबन्धु मिश्र का व्याख्यान हुआ। अपने व्याख्यान में प्रो. मिश्र ने कहा कि भारत में लोग परीक्षा अथवा उपाधि प्राप्त करने के…
