श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में आयोजित हुआ छात्र-प्रतिभा सम्मान समारोह
हरिद्वार। आज दिनाङ्क 18/11/2025 को श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु छात्र-प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया; जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं उन्हें पदक प्रदान किया गया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक महानुभावों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भावी प्रतिस्पर्धाओं हेतु उनका मार्गदर्शन…
