चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

English Version | संस्कृत संस्करणम् | हिन्दी संस्करण
हरिद्वार : श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस (16 मार्च 2026) का आयोजन अत्यन्त उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पर खेल-प्रतियोगिताओं के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित…
आज दिनांक 17/09/2025 को श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में नव नियुक्त प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के पूर्व कुलपति प्रो. विजयकुमार सी.जी. के प्रथम आगमन पर महाविद्यालय में उनका स्वागत एवं अभिनन्दन हुआ। प्रो. कुमार इससे पूर्व अनेक संस्थाओं में शैक्षणिक स्तर पर उच्चशिक्षा हेतु विविध…
हरिद्वार। आज श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में गत दिवसों से अलग-अलग सत्रों में सञ्चाल्यमान में संस्कृतसप्ताह कार्यक्रम एवं नवीन प्रविष्ट छात्रों के चहुँमुखी विकास हेतु दीक्षारम्भ के क्रम में दिनाङ्क – 08/08/2025 के प्रथम सत्र में महाविद्यालय के नवप्रविष्ट छात्र-छात्राओं ने प्रतिदिन की भाँति प्रातःकाल योगाभ्यास किया। तदोपरान्त वेदान्तविभाग के अतिथि सहायकाचार्य डॉ. आलोक सेमवाल ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा निर्दिष्ट ‘स्वनगर परिचय’ विषयान्तर्गत उत्तराखण्ड…
दिनांक 22/11/2025 को उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृतनाटक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ. निरञ्जन मिश्र द्वारा विरचित ” बुद्धिविलासम्” प्रकरण का अभिनय कर दर्शको को खूब झुमाया तथा प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जीत हांसिल कर महाविद्यालय पहुंचे छात्रों को अध्यापक – अध्यापिकाओं ने शुभकामनाएं दी। इन विजेताओं में क्रमशः ज्ञानेन्द्र सिंह, शैलेष जगूड़ी, प्रियांशु नौटियाल, अजय ढौडियाल, पंकज रुवाली, हिमांशु, दीपक न्यौपाने, नितेश नौटियाल, मयंक पाण्डे, तथा तारा जोशी का नाम अंकित है।
हरिद्वार। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से सम्बद्ध श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार के आधुनिक विषय विभाग की प्रमुख डॉ. आशिमा श्रवण को नई दिल्ली के भरत मण्डप में भारत प्रतिभा सम्मान परिषद् द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके शैक्षणिक कार्यों में उल्लेखनीय…